Breaking
Fri. Oct 16th, 2026

मिथिलांचल की परंपरा और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुरूप होगी फूड प्लाजा की दुर्गा पूजा

जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित फूड प्लाजा सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन मिथिलांचल की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के अनुरूप किया जाएगा। शुक्रवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां करेंगे। पूजा को लेकर कमिटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के माध्यम से मिथिलांचल की धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

कमिटी के महासचिव धर्मेश कुमार झा (लड्डू) ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। मिथिलांचल में दुर्गा पूजा की अपनी विशिष्ट परंपराएं और धार्मिक मान्यताएं हैं। इन्हीं परंपराओं को ध्यान में रखते हुए फूड प्लाजा में पूजा का आयोजन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु मिथिलांचल की पूजा पद्धति और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकें।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस और धर्म की स्थापना का प्रतीक हैं। उनकी आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और मानव कल्याण की भावना मजबूत होती है। पूजा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देना भी है। कमिटी श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण उपलब्ध कराने और पूजा को पारंपरिक स्वरूप में संपन्न कराने के लिए प्रयासरत है।

फूड प्लाजा सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर हैं। महासचिव धर्मेश कुमार झा (लड्डू) के साथ सहायक महासचिव दिलीप कुमार झा और रविन्द्र मिश्रा (चंदन) आयोजन की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। उप सहायक महासचिव के रूप में मिथिलेश कुमार झा, मनोज कुमार दास, रवि रंजन, नरेश चौधरी, पंकज राय, विलास झा, प्रणव कुमार झा, संजय कुमार झा (बागुननगर), निखिल निशांत मिश्रा (सुगनु), अभिषेक मिश्रा (मन्दु), अनिल कुमार मिश्रा, रंजीत कुमार झा (10 नंबर) और महावीर झा शामिल हैं। राजेन्द्र कुमार कर्ण कोषाध्यक्ष तथा श्यामा कांत ठाकुर सह कोषाध्यक्ष हैं। कमिटी के सभी पदाधिकारी पूजा आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

Related Post