जुगसलाई में अग्रवाल सम्मेलन की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, 8 अक्टूबर को भी होंगे रंगारंग कार्यक्रम
जुगसलाई, 7 अक्टूबर 2026। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की जुगसलाई शाखा की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत बुधवार को स्वर्गीय उमेश खिरवाल (टप्पू) स्मृति सभागार, ऋषि भवन, जुगसलाई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव के दौरान लड्डू गोपाल ड्रेस सजाओ प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने लड्डू गोपाल को आकर्षक और पारंपरिक परिधानों से सजाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। प्रतियोगिता में महिलाओं की विशेष सहभागिता रही। इसमें शिवांगी अग्रवाल प्रथम, प्रीति अग्रवाल द्वितीय, नेहा केडिया तृतीय और नीतू गोयल चतुर्थ स्थान पर रहीं।
शतरंज प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की गई। 6 से 9 वर्ष आयु वर्ग में 15 और 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 6 से 9 वर्ष वर्ग में रिधान गोयल प्रथम, एकलव्य सरायवाला द्वितीय और तनव काबरा तृतीय रहे। वहीं 10 से 13 वर्ष वर्ग में आरव लड्डा ने प्रथम, समृद्ध अग्रवाल ने द्वितीय और वान्या संघी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अलावा मारवाड़ी रीति-रिवाज आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 24 जोड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मारवाड़ी समाज के रीति-रिवाज, संस्कार और परंपराओं से जुड़े सवाल पूछे गए। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता में रानी अग्रवाल एवं वर्षा चौधरी प्रथम रहीं। प्रीति अग्रवाल, रिंकी सावा एवं पूनम बजाज, प्रियंका नागेलिया द्वितीय तथा संगीता गोयल और पुष्पा गोयल तृतीय स्थान पर रहीं।
ड्रेस सजाओ प्रतियोगिता की निर्णायक अंकिता लोधा एवं बिंदिया गढ़वाल और संयोजक अर्चना गुप्ता एवं पूनम बजाज रहीं। शतरंज प्रतियोगिता के निर्णायक चंदन कुमार तथा संयोजक केशव गोयल एवं शशांक भालोटिया रहे। प्रश्नोत्तरी के निर्णायक प्रभा पाड़िया एवं अनिल मोदी और संयोजक सुनीता अग्रवाल एवं श्वेता अग्रवाल रहीं।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिलीप कांवटिया, जुगसलाई शाखा अध्यक्ष मनोज गोयल, महासचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल पीकू सहित अनंत मोहनका, अश्विनी कुमार अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल हर्ष, नमिता मित्तल, पवन शर्मा, राजीव केडिया, रविशंकर भौतिका, संजय शर्मा, चेतन गर्ग, मुरारी अग्रवाल और महेश संघी समेत बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं और समाजबंधु मौजूद रहे।
8 अक्टूबर को भी होंगे कई रंगारंग कार्यक्रम
अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। सुबह 11:30 बजे मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाएं आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के साथ महाराज अग्रसेन की छवि भी उकेरेंगी।
दोपहर 12 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता होगी, जिसमें 6 से 9 वर्ष और 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा लेंगे।
शाम को रैंप वॉक विद डांस प्रतियोगिता समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसमें प्रतिभागियों की जोड़ियां राजस्थानी वेशभूषा में रैंप पर उतरेंगी। पारंपरिक राजस्थानी परिधान, लोक संगीत और नृत्य के जरिए राजस्थान की संस्कृति और रंगों को मंच पर जीवंत किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में मनोरंजन के लिए शाखा की ओर से तंबोला का आयोजन होगा। तंबोला के दो राउंड होंगे, जिनमें प्रत्येक राउंड में 100 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए अग्रिम बुकिंग अनिवार्य रखी गई है।
अग्रसेन जयंती महोत्सव का यह आयोजन संस्कृति, संस्कार, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम बन रहा है।

