Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

Dto के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान , हेलमेट नहीं पहनने वाले चालको पर की गई कार्रवाई

बसों की हुई जांच कोविड-19 के मद्देनजर क्षमता से अधिक संख्या में यात्री नहीं बैठाने का दिया निर्देश

लातेहार

उपायुक्त लातेहार श्री अबु इमरान के आदेशानुसार समाहरणालय गेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने खुद वाहनों की चेकिंग की एवं हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों के खिलाफ करवाई किया इस दौरान वाहन चालको से कुल ₹41 हजार की वसूली की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में, परिवहन विभाग, झारखंड रांची द्वारा कोविड -19 के मद्देनजर जारी वाहन परिचालन से सम्बंधित नये दिशानिर्देश के आलोक में बसों की जांच की गई जिसमें कुल 25 बसों की जांच की गई l बस चालकों को क्षमता से अधिक यात्री न बैठाने, किराया अधिक ना लेने के दिशा निर्देश दिये गए ।

राजधानी न्यूज़ (लातेहार)बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post