जमशेदपुर। मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गौरव शर्मा साथ में राष्ट्रीय प्रमुख प्रशासनिक रिटायर आईपीएस जेपी सिंह के जमशेदपुर आगमन पर पूर्वी सिंहभूम मानवाधिकार सेवा संघ भारत जमशेदपुर इकाई के जिला अध्यक्ष गुरु चरण मोहंती के नेतृत्व में धतकिडीह कार्यालय में अंग वस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया
इसी बीच सरायकिला – खरसावां जिला कमेटी ने भी स्वागत किया। श्रीमती शिल्पा ने संगठन को मजबूती, कार्य योजनाओं और संगठन विस्तार को लेकर सकारात्मक चर्चाएं हुई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अंसार खान को मानव अधिकार सहयोग संघ भारत झारखंड प्रदेश मीडिया सेल का अध्य बनाया। श्रीमती शिल्पा ने कहा मुझे उम्मीद है अंसार खान हमेशा लोगों के बीच कार्य करते आए हैं। ऐसे ही इस टीम में रहकर कार्य करेंगे।
बताते चलें अंसार खान उर्फ मौलाना झारखंड प्रदेश कांग्रेस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि, झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग सचिव, पूर्व हेल्थ मिनिस्टर श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस में निगरानी समिति एवं अनुशासन समिति अन्य पदों में पदाधिकारी रह चुके हैं और वर्तमान में कांग्रेस जिला के उपाध्यक्ष सह प्रोटोकॉल प्रबंधन पोस्ट में है।
कमेटी के अध्यक्ष गुरु चरण मोहंती ने कहा हमारी टीम काफी मजबूत से कार्य कर रही है और टीम के सभी पदाधिकारी बेहतरीन काम कर रहे हैं। अंसार खान के आने से टीम को और मजबूती मिलेगी।
स्वागत कार्यक्रम में सीमा मोहनती प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रजनी बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष, चरणजीत भाटिया जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुनीता ओझा जिला प्रमुख, रविदास गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, हरिराम मिश्रा जिला महामंत्री, सुनीता देवी जिला महासचिव, माधवी दास गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, सुनीता मुखी प्रखंड अध्यक्ष बिस्टुपुर, मीता चक्रवर्ती प्रखंड अध्यक्ष कदमा सुनारी, जिला एडवाइजर तमाम लोग मौजूद थे।

