Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

*मकान धंसने से बेघर परिवार को त्रिशानु राय ने दी तत्काल राहत*

चाईबासा: 18 अगस्त 2026 को हुई तेज बारिश के कारण चाईबासा के आमला टोला जेएमपी मार्ग में एक परिवार का मिट्टी का मकान धंसकर क्षतिग्रस्त हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार अपने स्तर से मकान का दोबारा निर्माण कराने में सक्षम नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को तत्काल राहत के रूप में अपनी ओर से तिरपाल उपलब्ध कराया। इससे बारिश और खराब मौसम के दौरान परिवार को अस्थायी रूप से रहने में कुछ सुविधा मिल सकेगी।

त्रिशानु राय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद करना प्रशासन के साथ-साथ समाज के सक्षम लोगों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तिरपाल तत्काल राहत के लिए दिया गया है, लेकिन परिवार को स्थायी समाधान की जरूरत है।

उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा और आपदा राहत राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए मकान का पुनर्निर्माण कराना काफी मुश्किल है। यदि प्रशासन की ओर से समय पर सहायता राशि मिलती है तो परिवार अपना घर दोबारा बना सकेगा और सामान्य जीवन शुरू कर सकेगा।

त्रिशानु राय ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

Related Post