Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

न्यूवोको कंपनी के गेट के सामने जलजमाव को लेकर आजसू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा जोजोबेड़ा स्थित न्यूवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के महाप्रबंधक को जनहित से जुड़े विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक आवेदन सौंपा ।
आवेदन के माध्यम से बताया गया है कि न्यूवोको विस्टास के मेन गेट से लेकर जेम्को की ओर जाने वाले रास्ते में गंदगी का अंबार लगा है , मेन गेट के सामने बारिश के पानी के जल जमाव से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घनाएं घटित हो रही है। उधर सड़क के दोनों तरफ कंपनी के माल ढुलाई में लिप्त भारी वाहनों के पार्किंग के चलते यातायात प्रभावित रहती है तथा दुर्घटनाएं घटित होती है।
ज्ञापन के माध्यम से कंपनी प्रबंधन का ध्यान कंपनी द्वारा छोड़े जाने वाले अवशिष्ट एवं गंदे जल के कारण बारीगोड़ा , बामनगोड़ा, राहरगोड़ा , गदड़ा नाले एवं पुलिया में पानी जमा रहने की समस्या की भी आकृष्ट कराया गया।
आजसू पार्टी ने प्रबंधन से मांग की कि उक्त समस्याओं का यथाशीघ्र स्थायी समाधान किया जाए। पार्टी ने प्रबंधन को 10 दिनों के अंदर आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में समस्या का समाधान नहीं होने पर आजसू पार्टी जनहित में प्रबंधन के खिलाफ आवाज और बुलंद करेगी।
इस दौरान आजसू के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रकाश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा बबलू करुवा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिन्हा, संतोष सिंह, अरूप मल्लिक, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, मंजू राज, सावित्री यादव, मनोज महतो, संजय सामंत, सौरभ सिंह, सुधीर सिंह, भूषण भगत, मनोज चौरसिया, जगन प्रजापति, निलेश मालाकार, रवींद्र भगत, सतेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Post