Breaking
Mon. Sep 7th, 2026

*विजय सुन्डी ने पैरा आर्चरी वर्ल्ड सीरीज में टीम इवेंट के फाइनल के लिए किया क्वालीफाई*

चाईबासा: अहमदाबाद में 4 से 9 सितंबर तक आयोजित हो रही हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 में पश्चिम सिंहभूम के तीरंदाज विजय सुन्डी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अब स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबला 8 सितंबर को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में आयोजित होगा।

विजय सुन्डी के फाइनल में पहुंचने से पश्चिम सिंहभूम के खेल जगत में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में देश-विदेश के पैरा तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। विजय ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर टीम इवेंट के फाइनल में स्थान बनाया है।

विजय सुन्डी की इस उपलब्धि पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मानना अर्जुन मुंडा, भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत चन्द्र मोहन्ती, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त एवं झारखंड तीरंदाजी संघ की महासचिव पूर्णिमा महतो, उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुन्द रूंगटा, नितिन प्रकाश, पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया, पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुईया, सुशील कुमार सिंकू, तुरी सुन्डी, कोषाध्यक्ष सुमित बालमुचु, संयुक्त सचिव सुभाष जोंको और वीरसिंह पुरती सहित संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

सभी ने विजय सुन्डी के फाइनल मुकाबले के लिए उत्साह बढ़ाते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन और स्वर्ण पदक जीतने की कामना की है। भारतीय तीरंदाजी कोच महर्षि महेन्द्र सिंकू ने भी विजय सुन्डी को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पश्चिम सिंहभूम और झारखंड का नाम रोशन किया है। फाइनल में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Related Post