Breaking
Mon. Sep 7th, 2026

जुगसलाई नगर परिषद की शोक सभा में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि

जुगसलाई। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर जुगसलाई नगर परिषद के तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से प्रदेश ने एक कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है। वक्ताओं ने उनके कार्यों और जनसेवा के प्रति योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

कार्यक्रम में जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान, उपाध्यक्ष अर्चना दुबे, पार्षद अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, जगदीप सिंह मिंटू, शेख अब्दुल आकिब, सौरव रजक, नगर परिषद के संतोष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post