Breaking
Thu. Sep 3rd, 2026

श्रद्धा व भक्ति के माहौल में संपन्न हुई पाँच दिवसीय माँ मनसा देवी पूजा, नम आँखों से दी गई विदाई

बोकारो। छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव समिति, मौजा हरला सेक्टर-2 द्वारा संचालित प्राचीन माँ मनसा देवी मंदिर में आयोजित पाँच दिवसीय माँ मनसा देवी पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हो गई। पूजा के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने माँ मनसा देवी की प्रतिमा को नम आँखों से भावभीनी विदाई दी।

माँ मनसा देवी की प्रतिमा का विसर्जन टुटेन गार्डन में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में माँ मनसा देवी के जयकारों और भक्तिमय गीतों से वातावरण गूंजायमान रहा।

पाँच दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। समिति की ओर से पूजा एवं मेला को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई थीं। शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

पूजा समिति 2026 के अध्यक्ष जर्नादन महतो, सचिव रामेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नागेंद्र रजवार एवं देवेंद्र गोराई सहित समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं केंद्रीय समिति की ओर से अध्यक्ष शंकर लाल गोप, सचिव गौतम सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष प्रकाश चटर्जी, कोषाध्यक्ष बन बिहारी गोरे, के.के. मंडल, मुनीलाल सिंह, संतोष महतो, राजू महतो, घनश्याम गोप, घनश्याम हाजाम, विकास साव, अमरनाथ देवघरिया, काली महतो, कुलदीप महतो एवं सतीश महतो सहित अन्य सदस्यों ने भी पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

समिति ने पाँच दिवसीय पूजा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों, सहयोगकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही माँ मनसा देवी से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Related Post