Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

जमशेदपुर में खुला रुपम ट्रेंड्स का नया शोरूम, प्रीमियम सूटिंग-शर्टिंग के साथ कस्टम टेलरिंग की सुविधा

जमशेदपुर: शहर में सूटिंग-शर्टिंग और कस्टम टेलरिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके रुपम ने बिष्टुपुर में अपने तीसरे स्टोर रुपम ट्रेंड्स की शुरुआत की है। नया शोरूम साउथ पार्क स्थित चैंबर भवन में चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिष्टुपुर के पास दुकान संख्या 15 और 16 में शुरू किया गया है।

शोरूम का उद्घाटन रामनिकलाल अडेशरा, योगेश अडेशरा, विपुल अडेशरा और दिव्व्या अडेशरा की उपस्थिति में किया गया। वर्ष 1970 से ग्राहकों को सेवाएं दे रहा रुपम अब अपने नए स्टोर के माध्यम से बिष्टुपुर क्षेत्र के ग्राहकों को प्रीमियम सूटिंग-शर्टिंग के साथ बेहतर फिटिंग और कस्टम टेलरिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

रुपम ट्रेंड्स में प्रीमियम सूटिंग और शर्टिंग फैब्रिक्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां रेमंड, अरविंद और सियाराम्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के कपड़े ग्राहकों को मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों की पसंद, जरूरत और नाप के अनुसार कपड़ों की कस्टम टेलरिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

शोरूम की खासियत यह है कि ग्राहकों को कपड़े के चयन से लेकर उसकी सिलाई और फिटिंग तक की सुविधा एक ही जगह पर मिलेगी। अपनी पसंद के फैब्रिक के साथ ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार फिटिंग और सिलाई का विकल्प भी चुन सकेंगे।

रुपम के पहले दो स्टोर की सफलता के बाद शुरू किया गया यह नया शोरूम बिष्टुपुर में प्रीमियम सूटिंग-शर्टिंग और कस्टम फिटिंग की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प लेकर आया है।

Related Post