चाईबासा: गुरुवार देर शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉक्टर सैयद मुस्तफा हाशमी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर चोरी के एक मामले के उद्भेदन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 मई 2026 को संजीदा बेगम, उम्र 50 वर्ष, पति स्व. मो. हफीज, निवासी वार्ड नंबर 06, मस्जिद पट्टी रोड, चक्रधरपुर के लिखित आवेदन के आधार पर चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 63/2026, दिनांक 24 मई 2026, धारा 331/305 बीएनएस-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में घर में घुसकर सोना, चांदी और नकद रुपये चोरी करने का आरोप था।
पुलिस के अनुसार कांड का प्राथमिकी अभियुक्त दिलावर अली उर्फ लादेन, उम्र 24 वर्ष, पिता साकिर अली, निवासी दण्डासाई, चक्रधरपुर, चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है। 26 अगस्त 2026 को उसने सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसके पास से इस मामले से संबंधित चांदी की दो चूड़ी, दो पायल, एक कमर का छल्ला और एक रोलगोल अंगूठी बरामद की गई।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दिलावर अली उर्फ लादेन ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता की जानकारी दी। इसके बाद चोरी के अन्य सामान की बरामदगी के लिए छापामारी टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक दिलावर द्वारा चोरी किया गया सोना पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के अप्राथमिकी अभियुक्त मुमताज अंसारी, उम्र 48 वर्ष, निवासी कोरांग, थाना चरसा, जिला पुरुलिया को बेचने के लिए दिया गया था। मुमताज अंसारी ने उक्त सोना बलरामपुर के ज्वेलरी दुकानदार विमल चन्द्रा, उम्र 49 वर्ष, निवासी रांगडीह, थाना बलरामपुर, जिला पुरुलिया को बेच दिया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दिलावर अली उर्फ लादेन द्वारा ट्रेन एवं अन्य स्थानों से चोरी किए गए मोबाइल फोन मनोहरपुर निवासी सुभम दास और विकास घोष को बेचे गए थे। छापामारी के दौरान सुभम दास के पास से एक चोरी का मोबाइल, विकास घोष के पास से दो मोबाइल तथा मुमताज अंसारी के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया गया।
*आत्मसमर्पण/गिरफ्तार आरोपियों में शामिल*
1. दिलावर अली उर्फ लादेन, उम्र 24 वर्ष, पिता साकिर अली, निवासी दण्डासाई, चक्रधरपुर।
2. सुभम दास, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व. पवन कुमार दास, निवासी लाईनपार, मनोहरपुर।
3. विकास घोष, उम्र 23 वर्ष, पिता अनील घोष, निवासी बिस्कोली बाजार रेलपार, मनोहरपुर।
4. विमल चन्द्रा, उम्र 49 वर्ष, पिता कीनकर चन्द्रा, निवासी रांगडीह, थाना बलरामपुर, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल।
5. मुमताज अंसारी, उम्र 48 वर्ष, पिता स्व. गेनु अंसारी, निवासी कोरांग, थाना चरसा, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल।
*बरामद सामान*
दिलावर अली उर्फ लादेन के पास से चांदी की दो चूड़ी, दो पायल, एक कमर का छल्ला और एक रोलगोल अंगूठी बरामद की गई। सुभम दास के पास से एक मोबाइल फोन, विकास घोष के पास से दो मोबाइल फोन तथा मुमताज अंसारी के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
*दिलावर अली का आपराधिक इतिहास*
पुलिस के अनुसार दिलावर अली उर्फ लादेन के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं। इनमें चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 124/2019, दिनांक 05.09.2019, धारा 379/411 भादवि; कांड संख्या 63/2026, दिनांक 24.05.2026, धारा 331/305 बीएनएस-2023; कांड संख्या 07/2026, दिनांक 12.01.2026, धारा 109/117(2)/304(2)/3(5) बीएनएस-2023; कांड संख्या 131/2023, दिनांक 01.09.2023, धारा 379/427/120(बी) भादवि एवं लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम; कांड संख्या 64/2022, दिनांक 03.06.2022, धारा 457/380 भादवि तथा कांड संख्या 83/2023, दिनांक 08.05.2023, धारा 467/468 भादवि, 21 एनडीपीएस एक्ट, 54 झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली एवं 13 झारखंड खनिज (अवैध खनन पर रोक, परिवहन और भंडारण) नियम-2017 के मामले शामिल हैं।
*छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी*
छापामारी टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुफरान खान, सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन कुमार तथा चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

