Breaking
Wed. Aug 12th, 2026

23 अगस्त को जमशेदपुर में सजेगा ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2026 का मंच, हुमा कुरैशी होंगी विशेष अतिथि

जमशेदपुर: शहर में 23 अगस्त को ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया जाएगा। द ग्लोबल बिजनेस की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली प्रतिभाओं, उद्यमियों, कारोबारियों, पेशेवरों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। गैंग्स ऑफ वासेपुर और जॉली एलएलबी 2 जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली हुमा कुरैशी की मौजूदगी समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी। वह अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर भी चर्चा में हैं।

आयोजक मिक्कू सिंह , सचिन कुमार और अविनाश सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में मेहनत और उपलब्धियों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित करना है। समारोह में व्यापार, उद्यमिता, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कला और मनोरंजन समेत कई क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी टीम लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। उनका कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ युवाओं और नई पीढ़ी को भी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों में आशा सिंह, अमित वर्मा, हर्ष सिंह, कशिश कुमारी, देवराती बैद्य, अभिषेक, आफरीन अशरफ और बसंत दास समेत पूरी आयोजन समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम एक नज़र में

– कार्यक्रम: Global Pride of India Award 2026
– तिथि: 23 अगस्त 2026
– आयोजक: द ग्लोबल बिजनेस
– विशेष अतिथि: Huma Qureshi
– संपर्क: 7070724666, 6200962850

Related Post