कोडरमा। विनोबा भावे विश्वविद्यायल से जेजे कॉलेज को हटाने का मामला अब धीरे धीरे तूल पकड़ते जा रहा है। मंगलवार को जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने जेजे कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी,जिससे कॉलेज कार्य ठप रहे। छात्रों में जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज को वीबीयू से हटाकर गिरिडीह में निर्माणाधीन जेसी बोस विश्वविद्यायल में स्थानांतरित करने को लेकर कोडरमा के छात्रों और अभिभावको का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और समर्थन जताने धरना स्थल पहुंच रहें है। धरना को संबोधित करते हुए अभिभावक शिल्पी सिंह ने कहा कि परिस्थितियों से लड़ना और सकारात्मक रुख अख्तियार करने से लंबी से लंबी लड़ाई जीती जा सकती है।उन्होंने कोडरमा जिले के सभी अभिभावको और छात्रों से आंदोलन के समर्थन में अपील किया। छात्रा अनमोल कुमारी,खुशी कुमारी,सोनी कुमारी ने कहा की छात्रों के हक़ अधिकार की लड़ाई हमारे सीनियर लड़ रहे है, जेजे कॉलेज को गिरिडीह जोड़ने से सबसे ज्यादा प्रभाव छात्राओं पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेशक लड़ाई अभी शुरुआती दौर में है और अभी छात्र समुदाय सड़को पर नही उतरे है।लेकिन धीरे धीरे यह आंदोलन बृहद रूप धारण करेगा और हज़ारों छात्र सड़को पर उतरेंगे। उन्होंने जिलेभर के छात्र छात्राओं से आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। धरना को वरीय समाजसेवी सुरेन्द्र भाई मोदी तौफिक हुसैन कॉंग्रेस नेता सईद नसीम रविशंकर यादव,राजद नेता विजय यादव,कांग्रेस नेता रामकुमार वर्णवाल ने भी आंदोलन का नैतिक समर्थन दिया और धरना को संबोधित किया। समिति के अध्यक्ष महेश भारती और सचिव देवेंन्द्र कुमार ने बताया कि आंदोलन चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण किया जाएगा।पहले भूख हड़ताल की घोषणा की गई थी, लेकिन स्वतंत्रता दिवस को लेकर फिलहाल भूख हड़ताल करने का निर्णय स्थगित किया गया है। आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी को असरदार बनाया जाएगा। मौके पर खुशबू पासवान, शिवानी कुमारी, रिमझिम कुमारी, शालू गुप्ता, अमीषा कुमारी,मीनाक्षी कुमारी स्वामी, आशा गोस्वामी, विनीत श्रीवास्तव, अनुष्का गुप्ता, सुजाता कुमारी,खुशबू कुमारी,सिमरन शेखर, पूनम कुमारी,निशा कुमारी, सिंटू कुमारी चांदनी कुमारी, ज्योति कुमारी,मनीषा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,नेहा वर्मा, पल्लवी गोस्वामी,राहुल कुमार, भोला गिरी,आकाश कुमार सिंह, सौरभ कुमार,अरमान भारती, हर्ष कुमार,गौतम कुमार, राहुल कुमार, सत्यजीत आनंद, अंजली कुमारी,श्वेता सिंह, और अन्य छात्र उपस्थित थे।
जेजे कॉलेज बचाने को लेकर छात्र आंदोलन तेज,जेजे कॉलेज मुख्य द्वार पर की तालाबंदी,अब 15 अगस्त के बाद होगा भूख हड़ताल

