जमशेदपुर: पवित्र श्रावण माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ कदमा स्थित आवासीय कार्यालय के समीप आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के साथ प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि श्रावण का पावन महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त जितेंद्र यादव, महंत विद्यानंद सरस्वती, कुणाल षाड़ंगी, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, शिव शंकर सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, आस्तिक महतो, खगन चंद महतो, अनिल नरेड़ी, विजय खां, आर. रवि प्रसाद, अशोक अग्रवाल, लाल चंद्र अग्रवाल, निर्मल काबरा, अशोक मोदी, विजय अग्रवाल, राकेश्वर पांडे, सुरेश संथालिया, बॉबी सिंह, अशोक चौधरी, महेंद्र मिश्रा, फकीरचंद अग्रवाल, एलबी सिंह, राजू गिरि, अजय सिंह, आरके सिंह, पुरंदर नारायण सिंह, देबू चटर्जी, नकुल तिवारी, अवधेश सिंह, दीपू सिंह, राहुल कश्यप, अविनाश सिंह राजा, परितोष सिंह, मनोज झा, बबुआ झा, प्रभात ठाकुर, श्याम किनकर झा, जयप्रकाश साहू, मनोज भगत, अमित प्रसाद, राजू दास, अभिषेक मोहंती, सुनील गुप्ता, बबन शुक्ला, दीपक यादव, रवि दुबे और राजेश गोराई समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के वार्ड पार्षदों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

