Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

आजाद नगर के अपार्टमेंट में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-9 स्थित अल हबीबिया अपार्टमेंट, गौसिया मस्जिद के समीप रविवार को एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान जुगनू के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Related Post