Breaking
Sat. Jul 25th, 2026

भारतीय नौसेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्व नौसैनिक कुंदन कुमार सिंह सम्मानित, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी पूर्व नौसैनिक कुंदन कुमार सिंह को भारतीय नौसेना में उनके उत्कृष्ट, समर्पित और साहसिक सेवाकाल के लिए विभिन्न सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने सैन्य जीवन के दौरान कई महत्वपूर्ण नौसैनिक प्रतिष्ठानों और विशेष इकाइयों में सेवाएं देते हुए राष्ट्र की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया।

कुंदन कुमार सिंह ने भारतीय नौसेना के आईएनएस तुनीर, आईएनएस वेदुरुची, आईएनएस ज्योति, मार्कोस (ड), एफओएसएफ (FOSF) तथा विशाखापट्टनम स्थित सीटीडब्ल्यू (CTW) सहित कई प्रतिष्ठित इकाइयों में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अपने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण उन्होंने नौसेना में एक अलग पहचान बनाई।

देश की रक्षा में उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें 50वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पदक, ऑपरेशन विजय पदक, ऑपरेशन पदक तथा नौ वर्षीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उनके लंबे और समर्पित सैन्य सेवाकाल के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण हैं।

पूर्व नौसैनिक कुंदन कुमार सिंह की उपलब्धियां न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनका जीवन यह संदेश देता है कि ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति के बल पर किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Related Post