Breaking
Fri. Jul 24th, 2026

दो दोस्तों के सपनों को मिली नई उड़ान, कदमा में ‘ब्लैक पेपर फूड कोर्ट’ का भव्य शुभारंभ

जमशेदपुर: फाइव-स्टार होटलों में वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके दो मित्र रोहित और नीरज ने अपने अनुभव, मेहनत और जुनून को नया मुकाम देते हुए कदमा के बीएच एरिया स्थित रंकिनी मंदिर के पास ‘ब्लैक पेपर फूड कोर्ट’ की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, परिवार के सदस्य, मित्र और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

समारोह का सबसे भावुक और यादगार पल तब देखने को मिला, जब रोहित और नीरज ने अपने माता-पिता के हाथों फूड कोर्ट का उद्घाटन कराया। दोनों ने कहा कि उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा उनके माता-पिता हैं और उनके आशीर्वाद से ही उन्होंने अपने इस नए सफर की शुरुआत की है।

इस अवसर पर रोहित, नीरज और मोहित ने बताया कि उनका उद्देश्य फाइव-स्टार होटल जैसा स्वाद, गुणवत्ता और आकर्षक प्रस्तुति आम लोगों तक स्ट्रीट फूड की किफायती कीमत पर पहुंचाना है। उनका मानना है कि बेहतरीन और प्रीमियम गुणवत्ता वाला भोजन हर व्यक्ति की पहुंच में होना चाहिए। इसी सोच को साकार करने के लिए ‘ब्लैक पेपर फूड कोर्ट’ की शुरुआत की गई है।

उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने फूड कोर्ट के स्वाद, स्वच्छता और आधुनिक माहौल की सराहना की। उन्होंने युवा उद्यमियों की पहल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संचालकों का कहना है कि ‘ब्लैक पेपर फूड कोर्ट’ जमशेदपुर के लोगों के लिए एक नया फूड डेस्टिनेशन बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जहां ग्राहकों को फाइव-स्टार स्तर की गुणवत्ता और स्वाद का अनुभव किफायती कीमत पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Related Post