Breaking
Fri. Jul 24th, 2026

26 जुलाई को होगा डॉ. डी. के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन

जमशेदपुर: शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा जुड़ने जा रही है। सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल की दूसरी मंजिल पर बने डॉ. डी. के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन 26 जुलाई को होगा। इसकी जानकारी वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. डी. के. मिश्रा ने अपने क्लीनिक में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि 20 बेड वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, इंडोर सुविधा, ओपीडी, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर तथा यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी से संबंधित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में पथरी, एंडो-यूरोलॉजिकल सर्जरी, लेजर सर्जरी और यूरोलॉजी से जुड़े कैंसर का उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जाएगा। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे अस्पताल को वातानुकूलित बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में तत्कालीन दक्षिण बिहार, जो अब झारखंड है, में यूरोलॉजी विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। करीब 35 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने हजारों मरीजों का सफल इलाज किया है। उनका कहना है कि नए अस्पताल के शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

डॉ. मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि साकची स्थित श्री शीतला मंदिर के पास, तनिष्क शोरूम के नीचे संचालित उनकी ओपीडी पहले की तरह नियमित रूप से जारी रहेगी।

Related Post