Breaking
Wed. Jul 8th, 2026

डीडी बार हत्याकांड: नीरज सिंह की मेडिकल जांच, विश्वनाथ मंडल से आमना-सामना कराने को पुलिस मांगेगी रिमांड

जमशेदपुर। बिष्टुपुर के चर्चित डीडी बार एंड कैफे हत्याकांड में गिरफ्तार भाजपा नेता एवं बार संचालक नीरज सिंह को बुधवार को पुलिस मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लाई। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी की गई। पुलिस अदालत से रिमांड की मांग करेगी, ताकि हत्या की कथित साजिश, घटना से पहले और बाद की गतिविधियों तथा अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर गहन पूछताछ की जा सके।

जांच टीम मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा और नीरज सिंह का आमना-सामना भी कराएगी।

उल्लेखनीय है कि 27 जून को डीडी बार के बाहर करणी सेना के जिला युवा अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गई थी।

Related Post