Breaking
Fri. Jul 3rd, 2026

ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद, जनता ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर दिया कड़ा संदेश : संजीव सिन्हा

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुक्रवार को आयोजित जमशेदपुर बंद को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि शहरवासियों ने व्यापक समर्थन देकर ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ अपना स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हिमांशु सिंह हत्याकांड सहित बढ़ते अपराध, लूट, चोरी, चाकूबाजी और नशे के कारोबार से जनता में भारी आक्रोश है, जो बंद के दौरान साफ दिखाई दिया। संजीव सिन्हा ने बंद को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग देने वाले व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, परिवहन संगठनों, आम नागरिकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी शहर की सुरक्षा और जनहित के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।

Related Post