जमशेदपुर, 2 जुलाई 2026:
CII यंग इंडियंस (Yi) ने आज सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में ज़ोमैटो राइडर्स के लिए ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का आयोजन किया।
इस ट्रेनिंग में 200 ज़ोमैटो राइडर्स ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। सिविल डिफेंस सोसाइटी के ट्रेनर दया मिश्रा ने उन्हें सिखाया कि किसी एक्सीडेंट या इमरजेंसी के समय लोगों की जान कैसे बचाई जाए।
यंग इंडियंस का मानना है कि डिलीवरी राइडर्स हमेशा सड़कों पर रहते हैं। अगर उन्हें सही ट्रेनिंग मिले, तो वे हादसों के समय ‘फरिश्ते’ बनकर कई जानें बचा सकते हैं। यह कदम शहर में सड़क सुरक्षा (Road Safety) को बेहतर बनाने में बहुत मददगार साबित होगा।
आपात स्थिति में तुरंत मदद करने के लिए सभी 200 राइडर्स को फर्स्ट एड किट (First Aid Kits) भी बांटे गए।
इस मौके पर राइडर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए Yi की तरफ से सिद्धार्थ अग्रवाल, उदित अग्रवाल, सुनील पारेख, शालू खेतान, श्रुति झुनझुनवाला और भाविन गांधी मौजूद थे।

