Breaking
Wed. Jul 1st, 2026

*राष्ट्रीय डॉक्टर डे पर रोटरेक्ट क्लब ने चिकित्सकों को किया सम्मानित*   *नव-मनोनीत अध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया आभार* 

चाईबासा: राष्ट्रीय डॉक्टर डे के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब, चाईबासा की ओर से शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने विभिन्न चिकित्सकों के निजी क्लीनिक एवं कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवा, समर्पण और समाज के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. विजय मूंदड़ा, डॉ. वीणा मूंदड़ा, डॉ. संजीव तिरिया, सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. मानसी संतरा, डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. रानू सिंह, डॉ. भास्कर भूषण तथा डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रोम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के योगदान को सम्मान देना तथा समाज में उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।

*नई टीम ने निभाई सक्रिय भूमिका*

सम्मान समारोह के दौरान रोटरेक्ट क्लब के नव-मनोनीत अध्यक्ष रोटरैक्टर विकास गुप्ता एवं सचिव रोटरैक्टर सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में क्लब के सदस्य रोटरैक्टर सौरभ भगत और रोटरैक्टर कन्हैया पांडेय ने सभी चिकित्सकों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। नई टीम ने पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

*डॉक्टरों की सेवाओं को किया नमन*

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जो हर परिस्थिति में मानव सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। विशेषकर कठिन परिस्थितियों में भी चिकित्सकों द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियां समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। रोटरेक्ट क्लब की इस पहल की शहरवासियों एवं चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने सराहना की।

Related Post