Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

इलिगाड़ा फाटक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इलिगाड़ा फाटक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, चाईबासा की मॉर्चरी में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस अवधि में यदि मृतक के परिजन अथवा कोई परिचित सामने आकर उसकी पहचान करते हैं, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय सीमा में पहचान नहीं होने पर सरकारी प्रावधानों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

Related Post