Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

बोकारो में कई सालों बाद अतिक्रमण पर चला BSL का बुलडोजर

बोकारो :- बोकारो में कई सालों बाद ऐसा नजारा देखने को मिला जब फुटपाथी और गरीब दुकानदारों की जगह करोड़पति अमीर दुकानदारों के अतिक्रमण पर BSL का कहर बरपा। शहर के मुख्य बाजार सेक्टर-4 सिटी सेंटर के प्लॉटधारी दुकानदारों ने ग्राहकों और आम लोगों के आने-जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें सजा रखी थीं। लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया था। इस मामले को लेकर हाल ही में बोकारो डीसी ने BSL प्रबंधन को रास्ते को खाली कराने का सख्त निर्देश दिया था।

BSL प्रबंधन ने 03 सितंबर को विधिवत नोटिस जारी कर सभी अतिक्रमणकारियों को रास्ते से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। नोटिस में साफ कहा गया था कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रबंधन सख्त कार्रवाई करेगा। लेकिन करोड़पति कब्जेदार दुकानदारों ने BSL के इस नोटिस को हल्के में ले लिया।

नोटिस की मियाद 10 सितंबर को #खत्म हुई और ठीक अगले दिन 11 सितंबर को BSL प्रबंधन पूरे दल-बल के साथ मैदान में उतर गया। JCB और भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने सिटी सेंटर के रास्ते पर किए गए पक्के और अस्थायी अतिक्रमण को बड़ी ही बेरहमी से ध्वस्त कर दिया।

कई दुकानों के आगे लगे शेड, काउंटर और सामानों को उलट पलट कर दिया गया। इस कार्रवाई से अमीर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।BSL की इस कार्रवाई की चर्चा आज पूरे बोकारो में जबरदस्त है। आम लोग BSL के इस एक्शन को सही ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब तक सिर्फ गरीबों और फुटपाथियों पर ही कार्रवाई होती थी, पहली बार अमीर अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चला है।

Related Post