Breaking
Tue. Sep 8th, 2026

जमशेदपुर में देशभक्ति और सांस्कृतिक भावनाओं के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह

जमशेदपुर। झारखंड बंगाली समिति, जमशेदपुर शाखा एवं निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन, जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस और वंदे मातरम् दिवस समारोह का आयोजन किया गया। भालूबासा स्थित जोड़ा मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत मनमोहक वातावरण देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीलेदर्स पाटनर्स शेखर दे उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। उद्घाटन गीत बुलबुल घोष, तपती दत्ता और सुपर्णा सेनशर्मा ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण झरना कर ने दिया। शुभकामना संदेश निखिल दत्ता ने दिया। कार्यक्रम में निसार सरफुद्दीन ने स्वरचित कविता का पाठ किया तथा आरती सेन ने एकल संगीत प्रस्तुत किया। चंदना चटर्जी, शुक्ला रायचौधरी और सुब्रत घोष ने कविता पाठ किया। तपती दत्ता और बुलबुल घोष ने युगल गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। ‘वंदे मातरम्’ विषय पर वक्तव्य एवं काव्य-पाठ सिद्धार्थ सेन और अरूप घोष ने प्रस्तुत किया। समापन गीत सुमिता बेरा, सुपर्णा सेनशर्मा और ज्योत्स्ना कर ने प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता ने किया। अंत में तपन सेनशर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Post