Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

टाटा स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, जुगसलाई निवासी युवक सुरक्षा टीम के हत्थे चढ़ा

जमशेदपुर। टाटा स्टील प्लांट परिसर में रविवार को चोरी की संभावित कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते विफल कर दिया। प्लांट के अंदर संदिग्ध गतिविधि में शामिल जुगसलाई निवासी मो. सोनू मुबारक को सुरक्षा टीम ने पकड़ लिया।

बताया गया कि प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के दौरान जवानों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, लेकिन सुरक्षा टीम की सतर्कता के कारण वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका।

सुरक्षा कर्मियों ने युवक को हिरासत में लेने के बाद मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। समय रहते हुई कार्रवाई से प्लांट परिसर में संभावित चोरी की घटना टल गई। घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पकड़े गए युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर पुलिस के हवाले किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वह प्लांट परिसर में किस उद्देश्य से दाखिल हुआ था और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी इस घटना में शामिल था या नहीं।

Related Post