Breaking
Tue. Sep 8th, 2026

चाईबासा: विधानसभा क्षेत्र संख्या-52 चाईबासा के मतदान केंद्र संख्या-105, श्री मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर रविवार को बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फॉर्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने वाले पात्र मतदाताओं के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

बीएलए-2 त्रिशानु राय ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना उसका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी पात्र नागरिक अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन करें तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से सुधार कराएं।

बैठक में बीएलओ मनीषा दास, प्रधानाध्यापक सह बीएलओ स्वयंसेवक निर्मल चंद्र त्रिपाठी, बीएलओ पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह, शिक्षक अरुण कुमार प्रसाद, स्थानीय निवासी नितिन अग्रवाल, शेखर कुमार सिंह और विजय पिंगुवा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post