Breaking
Sat. Sep 5th, 2026

*भक्ति और उत्साह के बीच भव्य कांवड़ पदयात्रा सम्पन्न, विजेताओं को किया सम्मानित*

चाईबासा: श्रावण मास के अवसर पर “करने वाले शिव – कराने वाले शिव” संस्था के तत्वावधान में रविवार को भव्य कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में निकली पदयात्रा का शुभारंभ गांधी टोला स्थित करणी मंदिर से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और मंगल आरती के बाद हुआ। इसके बाद श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर, ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।

पदयात्रा में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक कांवड़ों और भगवा वेशभूषा के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। समापन स्थल पर शिवभक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ कांवड़ प्रतियोगिता में रौनक केड़िया ने प्रथम, आरव कुमार महतो ने द्वितीय और श्रेया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ कांवड़ वेशभूषा में धैर्य लोधा प्रथम, अन्नू अग्रवाल द्वितीय और निखिल शर्मा तृतीय रहे। सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्य नारायण पड़िया, धीरज लोधा, विजय पड़िया, पवन गर्ग, सुमित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, शेखर गुप्ता, संगीता पड़िया, स्वाति पड़िया, मीनू लोधा, बबीता सर्राफ, पूनम सर्राफ, श्रुति अग्रवाल, तनुजा गुप्ता, उर्मिला गर्ग, सुधा अग्रवाल और चंदा अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

संस्था की ओर से आयोजन में सहयोग करने वाले शिवभक्तों, नगरवासियों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया गया। संस्था ने कहा कि भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाता रहेगा।

पुरस्कार विजेता

सर्वश्रेष्ठ कांवड़ सम्मान:
प्रथम – रौनक केड़िया
द्वितीय – आरव कुमार महतो
तृतीय – श्रेया कुमारी

सर्वश्रेष्ठ कांवड़ वेशभूषा सम्मान:
प्रथम – धैर्य लोधा
द्वितीय – अन्नू अग्रवाल
तृतीय – निखिल शर्मा

Related Post

You Missed