बोकारो:- चास मुफ्फसिल थाना पुलिस ने कांड संख्या 90/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त साधन कुमार महतो, पिता बुचन महतो, ग्राम अंधरतेलिया, थाना चास मुफ्फसिल को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम लगे वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने जब्त वाहन को थाना परिसर में रखा है तथा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
चास मुफ्फसिल पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, डीजे वाहन जब्त

