Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

जमशेदपुर। परिचालन संबंधी आवश्यकताओं के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने राउरकेला-भुवनेश्वर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इसके तहत ट्रेन संख्या 22839/22840 राउरकेला-भुवनेश्वर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक ट्रिप 10 अगस्त 2026, सोमवार को रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार यह निर्णय परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ट्रेन के एक ट्रिप के रद्द रहने से राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह जानकारी चक्रधरपुर रेल मंडल, दक्षिण पूर्व रेलवे के पीआरओ सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक की ओर से जारी की गई है।

Related Post