Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत कोडरमा घाटी के नौवां माइल में शनिवार शाम ब्रेक फेल होने से चावल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक पर लदी चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और वाहन व माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराई, ताकि बिखरी चावल की बोरियों की चोरी न हो सके। राहत एवं बचाव कार्य में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी तथा स्थानीय चौकीदार उमेश कुमार ने भी सक्रिय सहयोग किया। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक को हल्की चोटें आई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक पश्चिम बंगाल के वर्धमान से चावल लेकर बिहार जा रहा था।

Related Post