Breaking
Fri. Jul 31st, 2026

4 अगस्त को 5 से 10 हजार लोगों की मौजूदगी में होगा दिशूम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम: बुधराम लागुरी

झामुमो ने टाटा बाइपास चौक का नाम ‘दिशूम गुरु शिबू सोरेन चौक’ रखने का किया ऐलान

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने टाटा बाइपास चौक का नाम ‘दिशूम गुरु शिबू सोरेन चौक’ रखने का निर्णय लिया है। पार्टी के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 4 अगस्त को आयोजित दिशूम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में जिलेभर से 5 से 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

बुधराम लागुरी ने बताया कि झामुमो जिला कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की, जबकि संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों के सुझावों के आधार पर सर्वसम्मति से टाटा बाइपास चौक का नाम ‘दिशूम गुरु शिबू सोरेन चौक’ रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने औपचारिक रूप से चौक का नामकरण ‘दिशूम गुरु शिबू सोरेन चौक’ कर दिया है और अब से यह चौक इसी नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

बैठक में जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, विश्वनाथ बाड़ा, दिनेश चंद्र महतो, मोनिका बोयपाई, सुमी पुरती सिंकू, बंदना उरांव, अर्जुन बानरा, जयसिंह हेस्सा, सेलाय मुंडा, दोफेदार हेस्सा, सुभाष चंद्र भंज, दुर्गाचरण देवगम, सतीश सुंडी, दामू बारी, राकेश सवाइयाँ, जगदीश गोप, कश्मीर कंडेयांग, संदीप सिंकू, रंजीत मंडल, पूर्ण चंद्र गोप, चंद्रमोहन बिरुवा, भूबनेश्वर बिरुवा, मोहम्मद मुजाहिद, अनुज पुरती, विनय प्रधान, मन्नाराम कुदादा, मिथुन गागराई, मो. शाहिद, मनोज लागुरी, अभिषेक कुमार सिंकू, मंगल सिंह तिउ, दिलवर हुसैन, जीतू बारी, सिदेश्वर देवगम, डूबलिया बारी, मोहन सिंह सुमब्रुई, बिहारी लाल पुरती, मानकी कुदादा, विकास कुमार गुप्ता, देवेंद्र बारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post