Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

जगेसर रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग का पैर कटा, सदर अस्पताल रामगढ़ में चल रहा इलाज

बोकारो थर्मल। रामगढ़-बोकारो सीमा पर रेल हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के दोनों पैर कट गए। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 जुलाई 2026, गुरुवार को जोगेश्वर रेलवे स्टेशन के पास दनिया-बोकारो जाने वाली रेलवे ट्रैक पर यह हादसा हुआ। हादसे में जख्मी व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय चमन माहतो के रूप में हुई है। वे महुआटांड़ थाना क्षेत्र के तिरमा गांव के निवासी हैं।

रेल की चपेट में आने से उनके दोनों पैर घुटने से नीचे कट गए। घटना की सूचना मिलते ही जोगेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Post