Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

मंझारी मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ सशक्तीकरण पर दिया गया जोर

मंझारी: भारतीय जनता पार्टी मंझारी मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ गोप की उपस्थिति में मंडल के विभिन्न पंचायतों भरभरिया, पिलका, बड़ा लगड़ा एवं रोलाडी का दौरा कर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजकों को संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जुलाई को सभी बूथों पर कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद बूथ समिति की बैठक आयोजित कर बूथ समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा।

मंडल प्रभारी प्रताप कटियार और महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध तरीके से पालन करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र केसरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजीत प्रधान, खगेश्वर रावत, मिथिलेश नंद, सुशील गोप, गुरु चरण बांकीरा, लक्ष्मण पान, बालकृष्ण बिरुवा, मनकी हेंब्रम, तुलसीनाथ बिरुवा सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post