Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा के पंजीयन की शुरुआत, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित होने वाली नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए मंगलवार को सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संघ की ओर से स्थानीय संपर्क सूत्रों वाले मोबाइल नंबर सहित एक विशेष पोस्टर का भी विमोचन किया गया, ताकि यात्रा से संबंधित जानकारी और पंजीयन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से ही सेवा का यह कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए पंजीयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को जमशेदपुर से करीब एक हजार कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। इस यात्रा में सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची और मानगो समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों के शिवभक्त शामिल होंगे।

पंजीयन शुरू होते ही बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। पंजीयन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे आशुतोष सिंह और कृष्णा सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवभक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बढ़-चढ़कर अपना पंजीयन करा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विकास सिंह, आशुतोष सिंह, कृष्णा सिंह, संजय लाला, किशोर बर्मन, विकास लाल, अरबिंद मिश्रा, शिव शंकर सिंह, कमल नयन दुबे, पप्पू बर्मा, विनय कश्यप, कमलेश सिंह, धीरज कुमार सिंह और राहुल कुमार सहित कई सदस्य एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

Related Post