Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

टाटा स्टील चेस ट्रेनिंग सेंटर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर सोमवार को टाटा स्टील चेस ट्रेनिंग सेंटर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और शतरंज प्रेमियों ने एकत्र होकर खेल की भावना, बौद्धिक विकास तथा शतरंज के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने शतरंज को रणनीति, अनुशासन और एकाग्रता का उत्कृष्ट खेल बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण के साथ निरंतर अभ्यास करने और अधिक से अधिक युवाओं को शतरंज से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर (स्पोर्ट्स) संजय मिश्रा, टाटा स्टील चेस ट्रेनिंग सेंटर के कोच सौखिन कुंडू तथा जयंत भुइयां उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शतरंज मानसिक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत बनाता है। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों और उपस्थित शतरंज प्रेमियों के बीच खेल के प्रति समर्पण और खेल भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Post