Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

भाजपा शक्ति केंद्र ईपिलसिंगी की बैठक संपन्न, 26 जुलाई को सभी बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’

मंझारी: भारतीय जनता पार्टी मंझारी प्रखंड के शक्तिकेंद्र ईपिलसिंगी की बैठक सोमवार को जटांकपि चौक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन पंचायत संयोजक राजेश हंजार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से शक्तिकेंद्र प्रभारी प्रताप कटियार महतो एवं मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गोप उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की बूथ स्तरीय गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं और निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई को सुबह 11 बजे जिले के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके बाद प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित कर बूथ समिति का पुनर्गठन किया जाएगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई को सभी बीएलए-2 अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं द्वारा भरे जा रहे गणना पत्रों को भरने एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों में आवश्यक सहयोग करेंगे। कार्यकर्ताओं से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा सदस्यता एवं संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रताप कटियार महतो, सिद्धार्थ गोप, राजेश हंजार, कुलदीप दास, राजन पान, राजेश बोदरा, निरल पुर्ती, राज कुमार, संजय गोप एवं सोनाराम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post