Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

बिजली पोल से टकराई बाइक, युवक गंभीर; साथी बाइक छोड़कर फरार

कुडू – लोहरदगा: कुडू के इंदिरा गांधी चौक के समीप बीते रात करीब साढ़े दस बजे एक अनियंत्रित ग्लैमर बाइक (जेएच01सीएल-8790) बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुडू बस स्टैंड के समीप रहने वाले योगेंद्र साहू के पुत्र राजू साहू के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बाइक पर साथ में बैठा दूसरा युवक घायल को छोड़कर बाइक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस को देख बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

Related Post