Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

बोकारो थर्मल ओवरब्रिज में तेज गति ऑटो पलटने से चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, कुत्ता के चपेट में आने से हुआ घटना

बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज समीप ओवरब्रिज में एक तेज गति ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें आंबेडकर नगर निवासी ऑटो चालक संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि ऑटो में सिर्फ चालक था, वरना बड़ी घटना घट सकती थी।

लोगों ने बताया कि एक कुत्ता ऑटो के चक्के के अंदर आ गया, जिससे ऑटो अनियंत्रित हो गया और ओवरब्रिज में लगे बिजली पोल से टकराते हुए पलट गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे बोकारो थर्मल थाना की पुलिस एवं गोविंदपुर सी पंचायत मुखिया बबलू सिंह आदि लोगों ने ऑटो में फंसे घायल चालक को काफी मशक्कत के बाद ऑटो से बाहर निकालकर बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो कथारा से बोकारो थर्मल की ओर आ रही थी।

Related Post