Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

चास मुफ्फसिल थाना में थाना दिवस आयोजित, चार मामलों का हुआ निष्पादन

बोकारो। बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना परिसर में गुरुवार को अंचल निरीक्षक, चास की उपस्थिति में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा प्राप्त मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

थाना दिवस में कुल चार मामलों का निष्पादन आपसी सहमति एवं नियमानुसार किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए थाना दिवस का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रकाश मंडल समेत थाना के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Post