Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की हुई मौत, बोकारो थर्मल रेलवे गेट समीप की घटना

बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल रेलवे गेट समीप गोमो-बड़काकाना रेलखंड के जारंगडीह–बोकारो थर्मल स्टेशन के बीच पोल संख्या 41-25 व 41-27 के बीच डाउन शक्ति पुंज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की संध्या लगभग पांच बजे की है।

मृतक युवक जारीडीह बाजार का रहने वाला था, जो बोकारो थर्मल में कचरा चुनने का काम करता था।

घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव के निर्देश पर थाना के एएसआई भगवान कामत दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं मामले की जांच शुरू की। साथ ही मृतक युवक के परिजनों को सूचना देकर घटनास्थल बुलाया गया, ताकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके।

बता दें कि गुरुवार को भी इसी जगह से थोड़ी दूर बरवा बेड़ा गांव समीप ट्रेन की चपेट में आने से जारंगडीह के एक युवक की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि रेलवे प्रबंधन बाउंड्री देने में देर कर रही है, जिस कारण लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं।

Related Post