Breaking
Wed. Oct 14th, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, उधंन गांव में पसरा मातम

मनोहरपुर: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर उधंन गांव स्थित फॉरेस्ट नाका के समीप मंगलवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उधंन गांव निवासी जगन्नाथ सिंह उर्फ झंझट (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ सिंह मनोहरपुर से पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उधंन गांव में शोक का माहौल है।

Related Post