Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय सम्मानित

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणू ने सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की त्वरित सहायता और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेक नागरिक का प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणू ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि त्रिशानु राय द्वारा मानवता के हित में किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयासों से लोगों में सेवा और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने त्रिशानु राय के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है, जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने भविष्य में भी जनहित और मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दी।

सम्मान प्राप्त करने के बाद त्रिशानु राय ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मानव सेवा ही उनका उद्देश्य है और वे आगे भी सड़क दुर्घटना पीड़ितों तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर आईपीएस अधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाश्मी और जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार उपस्थित थे।

Related Post