चतरा : चतरा पुलिस ने में 21.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार। तस्करी में प्रयोग किये जा रहे ब्रेजा कार और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है। यह गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के भेड़ीफॉर्म स्थित लक्षणपुर डैम जाने वाली सड़क से हुई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज गांव निवासी विकास कुमार और रवि कुमार के रूप में की गई है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी जा रही है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने की पुष्टि। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर की गई कारवाई ।

