Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

बिजली तार की चपेट में आने से 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत, खुंटपानी के पोरलोयोंग गांव की घटना*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पोरलोयोंग गांव में शुक्रवार को बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोबिन्द मेलगंडी (59 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गोबिन्द मेलगंडी सुबह करीब 11 बजे अपने घर में मीटर का स्विच ऑन करने के लिए गए थे। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर उनके छाती के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा मौके पर पहुंचे और घायल गोबिन्द मेलगंडी को लेकर सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच और इलाज के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने सदर अस्पताल के डिस्टिक सुपरीटेंडेंट शिवचरण हांसदा से बात कर शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी कराई।इस घटना पर दुख जताते हुए खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की जांच करनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Post