Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026

टाटा–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ेगा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधा

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18183/18184 टाटानगर–बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से ट्रेन में यात्रियों के लिए बैठने की क्षमता बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस ट्रेन में एक अतिरिक्त एलडब्ल्यूएससीजेड (द्वितीय श्रेणी सीटिंग) कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रेन की कुल कोच संख्या 20 से बढ़कर 21 हो जाएगी। नया कोच सेकेंड क्लास चेयर/सीटिंग श्रेणी का होगा, जिससे सामान्य श्रेणी के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

संशोधित कोच संरचना ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में 5 जून 2026 से टाटानगर से प्रस्थान करने वाली सेवा में लागू होगी। वहीं ट्रेन संख्या 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस में यह व्यवस्था 6 जून 2026 से बक्सर से चलने वाली सेवा में प्रभावी हो जाएगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अतिरिक्त कोच जोड़े जाने से यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी तथा भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। रेलवे ने उम्मीद जताई है कि इस कदम से टाटानगर और बक्सर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

Related Post