Breaking
Tue. Jun 2nd, 2026

अवसाद में आकर छात्रा ने कर ली आत्महत्या

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 24 में किराए के एक मकान में रहने वाले एलआईसी एजेंट की इकलौती पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 16 वर्षीया ऋचा कुमारी (पिता संजय कुमार सिंह) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते महीने रुचि ने नीट की परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद वह काफी खुश थी। उसने बताया था कि उसकी परीक्षा काफी अच्छी गई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसकी यह खुशी गम में बदल गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा रद्द होने के बाद से ही ऋचा लगातार डिप्रेशन में रह रही थी। हालांकि उनके तथा उनकी पत्नी के द्वारा लगातार ऋचा को इस डिप्रेशन से निकालने का प्रयास किया जा रहा था और वह लगातार ऋचा को समझा रहे थे कि अगली बार और मेहनत करके परीक्षा देनी है। बावजूद ऋचा इस डिप्रेशन से बाहर नहीं आ पा रही थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात वह खाना खाने के लिए बैठे हुए थे और ऋचा जिस कोचिंग से नीट की ऑनलाइन तैयारी कर रही थी, उसी से संबंधित एक ऑनलाइन परीक्षा दे रही थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब ऋचा खाना खाने नहीं आई तो दोनों पति-पत्नी रिचा के कमरे के पास पहुंचे और ऋचा का दरवाजा खोलने को कहा। ऋचा के द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो संजय सिंह ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जैसे ही वह ऋचा के कमरे में प्रवेश किए तो कमरे का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। रिचा अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूल रही थी। जब तक उन्होंने ऋचा को फंदे से नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी।

Related Post