चतरा: मयूरहण्ड थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे संध्या गश्ती अभियान के दौरान मयूरहण्ड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 मई 2026 की रात मयूरहण्ड थाना पुलिस ने राजकीय उत्क्रमित विद्यालय बेलखोरी के पास स्थित मैदान से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार मयूरहण्ड थाना पुलिस गश्ती ड्यूटी के दौरान देर रात सुनसान स्थान पर दो युवक एक मोटरसाइकिल के साथ बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम जैसे ही पूछताछ के लिए आगे बढ़ी, दोनों युवक पुलिस को देखकर तालाब की ओर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान हर्ष कुमार विश्वकर्मा (23 वर्ष), पिता विष्णु विश्वकर्मा, निवासी मयूरहण्ड थाना क्षेत्र, जिला चतरा तथा श्याम कुमार (करीब 28 वर्ष), पिता नन्दु साव, निवासी मयूरहण्ड थाना क्षेत्र, जिला चतरा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान दोनों के बोलने एवं चलने के तरीके से नशे में होने की आशंका जताई गई। मौके पर खड़ी लाल एवं काले रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल (संख्या JH02AA-441, नंबर आंशिक रूप से मिटा हुआ) की जांच की गई। वाहन का चेचिस नंबर MD2A14AZ8DPE10822 एवं इंजन नंबर JBZPDE24073 पाया गया। वाहन के कागजात मांगने पर दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि चौपारण क्षेत्र से उक्त मोटरसाइकिल चोरी कर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर लिया। छापामारी टीम में शामिल थाना प्रभारी राहुल दूबे, पु०अ०नि० कुशो महतो, स०अ०नि० पुनित कुमार सहित सशस्त्र बल जवाज़ शामिल थे।

