Breaking
Mon. May 18th, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधकुण्डी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

जामशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत शोहदा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधकुण्डी में बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया डालसा के पी एल वी ने स्कूली बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया साथ ही हमारे देश के संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार और कर्तव्य,शिक्षा के अधिकार,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट,बाल विवाह,बाल श्रम,घरेलू हिंसा,नशा मुक्ति,डायन प्रथा,मानव तस्करी,साइबर ठगी,वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगोंजनों को दिए गए अधिकार के बारे मे जानकारी दिया।बच्चों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने,नियमित स्कूल आने,पानी का संरक्षण करने,पेड़ लगाने,बड़े को सम्मान करने एवं एक दूसरे का मदद करने का सलाह दिया गया।विद्यालय में कुल 286 बच्चे बच्चियों हैं।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान अध्यापक सच्चिदानंद चौधरी सहायक अध्यापिका सावित्री रानी भकत एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू,बसंती सरदार,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,गौतम सरदार,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

Related Post