चाईबासा: झारखंड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा इकाई की बैठक समिति के अध्यक्ष राहुल दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैट्रिक और इंटर परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 31 मई 2026 को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना नाम, प्राप्तांक और मोबाइल नंबर समिति के जय प्रकाश दास, विमल किशोर मल्लिक अथवा विश्वनाथ दास के पास दर्ज करा सकते हैं।
बैठक में राहुल दास (संरक्षक), विजय कुमार दास (प्रदेश महासचिव), शंकर पान (जिला सचिव), मुन्ना दास (जिला सह सचिव), विश्वनाथ दास, दुर्योधन पान (उपाध्यक्ष), कृपा सिंधु पान (संगठन सचिव), किशोर कुमार भंज (प्रखंड अध्यक्ष) तथा देवेंद्र पान उपस्थित थे।

